सीएम भजनलाल 14 अगस्त को बॉर्डर विजिट करेंगे, दोपहर को मेघासर पहुंचेंगे
सीएम भजनलाल 14 अगस्त को बॉर्डर विजिट करेंगे, दोपहर को मेघासर पहुंचेंगे
श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को श्रीगंगानगर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:50 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सादुलशहर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और अनूपगढ़ में सीमा चौकी का दौरा कर बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे। दौरे के दौरान विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम भी है।
सीएम के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सादुलशहर में सीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी दौरे को लेकर व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
सीएम का पूरा शेड्यूल
सुबह 9:00 बजे सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर से रवाना होंगे। इसके बाद 9:50 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
9:55 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर 10:15 बजे सादुलशहर पहुंचेंगे। यहां 10:20 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर 10:55 बजे तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
इसके बाद 11:00 बजे सादुलशहर से रवाना होकर 11:30 बजे अनूपगढ़ की 2 बीएनएम चौकी पहुंचेंगे। यहां 11:45 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
11:45 से 12:30 बजे तक सीएम बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे और बॉर्डर आउटपोस्ट का विजिट करेंगे।
इसके बाद 12:55 बजे धानमंडी, अनूपगढ़ स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां 1:00 से 2:00 बजे तक विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
2:00 से 2:30 बजे तक सीएम व्यापार मंडल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इसके बाद 2:45 बजे अनूपगढ़ से रवाना होकर मेघासर (बीकानेर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ