खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नारायण सिंह का कैंप कार्यालय सर्किट हाउस के कमरा नंबर 101 में कार्य करेगा। इसके दूरभाष नंबर 0151-2940095 हैं। आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में इनसे सम्पर्क किया जा सकता है। पर्यवेक्षक समन्वय प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में पर्यवेक्षक के लाइजन आफिसर डॉ. रामकिशोर मेहरा के मोबाइल नम्बर 90015-61078 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ