खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन के तहत बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी मिलने के बाद से जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल शहर संगठन को मजबूत करने के हर कदम को अपने स्वयं की निगरानी में संपूर्ण किया है
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष मेघवाल ने बीकानेर शहर के सभी 80 वार्डो तथा 02 ग्राम पंचायतों में अध्यक्ष नियुक्त किए है जो कि लंबे समय बाद इस तरह की कार्यवाही संगठन द्वारा की गई है
इस से पहले सभी मंडलों में दोनों विधानसभाओं के बूथ अभिकर्ता नियुक्त किए गए जो कि किसी भी संगठन की मजबूती का सबसे बड़ा आधार होता है और जहां आवश्यकता थी वहां मंडल अध्यक्षों को भी बदल कर यह साबित किया कि संगठन में वही चलेगा जो सक्रिय होगा।
मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने जिस भरोसे के साथ मुझे संगठन की कमान सौंपी मेरा दायित्व है कि में उनकी भावनाओं तथा विश्वास पर खरा उतरता हुआ संगठन के प्रति अपनी जि़म्मेदारी का निर्वहन करू। वार्ड अध्यक्षों के चयन में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है आगे भी संगठन में सभी को सम्मान और उचित स्थान के आंकलन के आधार पर दायित्व दिया जायेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ