Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर में  15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा GEN-Z से बात करेंगे, सरकारी-प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स जुड़ेंगे

Bansal
2 months ago
बीकानेर में  15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा GEN-Z से बात करेंगे, सरकारी-प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स जुड़ेंगे

 

बीकानेर में  15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा GEN-Z से बात करेंगे, सरकारी-प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स जुड़ेंगे
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर में GEN-Z से सीधे संवाद करेंगे। 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के ठीक बाद रविंद्र रंगमंच पर यह कार्यक्रम होगा। इसमें स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।
करीब 15 से 20 साल की उम्र के युवाओं के साथ साल 2047 के भारत को लेकर उनके सपनों, सोच और उम्मीदों पर चर्चा की जाएगी। अभी ये तय नहीं है कि कोई भी स्टूडेंट इसमें सीधा हिस्सा ले सकता है या फिर आमंत्रित युवाओं को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
स्टूडेंट्स को अपने विचार मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा। वे यह भी बता सकेंगे कि वे 2047 में भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। युवाओं को मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का अवसर भी दिया जाएगा। यानी कार्यक्रम एकतरफा भाषण के बजाय सवाल-जवाब और संवाद पर केंद्रित रहेगा।
सरकारी-प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स जुड़ेंगे
कार्यक्रम में सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के साथ कॉलेज के स्टूडेंट्स को जोड़ा जाएगा। प्रयास रहेगा कि अलग-अलग क्षेत्रों और संस्थानों से आने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री से संवाद करने का अवसर मिले।
आयोजन की जिम्मेदारी के लिए माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। शिक्षा विभाग के स्तर पर स्टूडेंट्स की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारियां की जा रही हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: