Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

1 month ago
केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था 
श्रीगंगानगर में 23 मई की रात कार सवार 5 बदमाशों ने केमिस्ट को किडनैप कर लिया। घटना के तीन दिन बाद 26 मई को युवक का शव लखुवाली हेड के पास हाथ-पैर रस्सी से बंधा हुआ बरामद किया गया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के मामा ने जवाहर नगर थाने में किडनैप-मारपीट का मामला दर्ज कराया था। साथ ही मृतक की पत्नी पर भी बदमाशों के साथ शामिल होने का शक जताया। मृतक केमिस्ट कपिल जिंदल (32) मूल रूप से श्रीगंगानगर के गांव 52 आरबी का रहने वाला है।

 भारद्वाज कॉलोनी पीरखाना रोड पर शिव मंदिर के पीछे किराए पर रहता था। शहर के एसएसबी रोड पर उसकी मेडिकल शॉप है। पदमपुर इलाके में रहने वाले उसके मामा विनय कुमार ने सोमवार शाम को थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में विनय कुमार ने रिपोर्ट में बताया-23 मई की रात सूचना मिली कि करीब 2 बजे पांच लड़के कार लेकर कपिल के रूम पर पहुंचे। वहां कपिल और उसकी पत्नी सुखजीत दोनों थे। कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर कपिल के साथ मारपीट की और किडनैप करके ले गए। हम कपिल के रूम पर पहुंचे तो मकान में खून के धब्बे मिले। घर में सुखजीत भी नहीं थी। कुछ देर बाद सुखजीत घर लौटी और कहा कि किडनैपर्स मुझे भी ले गए थे। लेकिन मुझे रास्ते में छोड़कर चले गए और कपिल को साथ ले गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: