बड़ी खबर: कांग्रेस कार्यालय उद्घाटन में बवाल, मदन मेघवाल से मारपीट और कुर्ता फाड़ने का आरोप
बड़ी खबर: कांग्रेस कार्यालय उद्घाटन में बवाल, मदन मेघवाल से मारपीट और कुर्ता फाड़ने का आरोप
बीकानेर। कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आती नजर आई। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डागा के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।
मदन मेघवाल ने आरोप लगाया कि दीपक अरोड़ा के बेटे ने उनके साथ बदसलूकी की। मेघवाल के अनुसार, आरोपी ने उन्हें ‘अंकल’ कहकर एक तरफ बुलाया, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और उनका कुर्ता भी फाड़ दिया गया।
घटना की सूचना के बाद पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस से नाराज चल रहे एक नेता का नाम भी इस पूरे विवाद में सामने आ रहा है।
घटना के बाद कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ