Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

चाय की दुकान के आगे गंदगी फैलाने को रोका तो युवक के साथ मारपीट कर नगदी  लूट गये

Bansal

When a youth was stopped from littering in front of a tea stall, he was beaten up and his cash was looted.

8 months ago
चाय की दुकान के आगे गंदगी फैलाने को रोका तो युवक के साथ मारपीट कर नगदी  लूट गये


चाय की दुकान के आगे गंदगी फैलाने को रोका तो युवक के साथ मारपीट कर नगदी  लूट गये
बीकानेर।  दंतौर थाना क्षेत्र के भूरासर फांटा पर चाय होटल संचालक के साथ मारपीट व नकदी लूट का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीडि़त किशनलाल पुत्र हुकमाराम जाट उम्र 47 वर्ष निवासी मोमासर, हाल दुकानदार भूरासर फांटा दंतौर ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब सात वर्षों से भूरासर फांटा पर चाय-पानी की होटल संचालित कर रहा है और दुकान पर ही रहता है।
पीडि़त के अनुसार एक फरवरी की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दंतौर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए और दुकान के सामने बाइक रोक दी। उनमें से एक व्यक्ति दुकान के सामने खड़े होकर गंदगी फैलाने लगा। मना करने पर दोनों आरोपी गाली-गलौच करने लगे।
रिपोर्ट में बताया गया कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कमलेश नामक व्यक्ति ने हाथ में पकड़ी लकड़ी से पीडि़त की दाहिनी आंख के ऊपर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, लेकिन आरोपियों ने मारपीट जारी रखी।
पीडि़त का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 2200 रुपये नकद जबरन छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण पीडि़त मोटरसाइकिल का नंबर भी नहीं देख पाया। दंतौर पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: