Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

कार में तोडफ़ोड़ कर सोने की चेन छीनने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Bansal
2 weeks ago
कार में तोडफ़ोड़ कर सोने की चेन छीनने का आरोप, मुकदमा दर्ज


कार में तोडफ़ोड़ कर सोने की चेन छीनने का आरोप, मुकदमा दर्ज
 नोखा। नोखा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिवादी राकेश पुत्र हड़मानाराम बिश्नोई निवासी हरिराम जी मंदिर के पीछे, नोखा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर उसके और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई तथा उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर सोने की चेन तोडक़र ले गए।
पुलिस के अनुसार घटना 25 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे की बताई गई है। परिवादी ने रिपोर्ट में मोहित जोशी पुत्र हरिशचंद्र जोशी तथा हरिशचंद्र जोशी निवासी बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे, नोखा सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने परिवादी का रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसके साथ और उसके दोस्त के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस दौरान परिवादी की गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने तथा उसकी सोने की चेन तोडक़र ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के संबंध में आरोपों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: