बाइक चलाने की बात लेकर हुए विवाद, कैंपर से वाहन को मारी टक्कर, चार जनों पर मामला दर्ज
बाइक चलाने की बात लेकर हुए विवाद, कैंपर से वाहन को मारी टक्कर, चार जनों पर मामला दर्ज
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के सूई गांव में बाइक चलाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कैंपर वाहन को टक्कर मारने तक पहुंच गया।विवाद के बाद पिकअप सवार युवकों ने कैंपर वाहन का पीछा कर उसे टक्कर मार दी। टक्कर से कैंपर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामले में महाजन पुलिस ने चार नामजद सहित 5-7 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना अधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि सूई निवासी सोहनलाल पुत्र सहीराम नायक की रिपोर्ट पर सदाम व मेहंदी हुसैन पुत्र गुट्टे खां, सुनील खां पुत्र सुरे खां, अमीर खां पुत्र गुलाम कादर, सदीक खां पुत्र भादर खां सहित 5-7 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 9 बजे परिवादी शराब की दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास उसका भांजा मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में एक बच्चा साइकिल चला रहा था। भांजे ने बच्चे को मोटरसाइकिल के आगे से हटने के लिए कहा और बाद में मोटरसाइकिल को पार्क के पास खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने रास्ता रोककर परिवादी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद पिकअप सवार लोगों ने कैंपर वाहन का पीछा कर उसे टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ