Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: फायरिंग और गाड़ियों को टक्कर मारने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

Bansal
5 hours ago
बीकानेर: फायरिंग और गाड़ियों को टक्कर मारने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

बीकानेर: फायरिंग और गाड़ियों को टक्कर मारने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

बीकानेर। कोडमदेसर भैरूंनाथ मंदिर के पास होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग करने और गाड़ियों को टक्कर मारने के मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अमित बिश्नोई ने बताया कि 1 नवंबर को वह अपने दोस्तों के साथ बोलेरो और स्कॉर्पियो से कोडमदेसर भैरूंनाथ मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद वे होटल पर चाय पी रहे थे।

इस दौरान फॉर्च्यूनर, दो पिकअप और दो कैंपर गाड़ियों में आरोपी पहुंचे। इनमें से संतोष, मुकेश बिश्नोई, विष्णु और हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलू पिस्टल लेकर उतरे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी।अमित और उसके दोस्त जान बचाकर भागे, तो आरोपियों ने कैंपर से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और स्कॉर्पियो पर भी गोलियां चलाईं। मौके पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी गाड़ियां लेकर भाग छूटे। इस दौरान आरोपियों की एक कैंपर गाड़ी खराब होने से मौके पर ही छूट गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: