Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीमेंट से भरे ट्रक में घुसी कार, भिड़ते ही सीएनजी में आग लगी, नशे में थे 2 युवक

Bansal sadi
5 months ago
सीमेंट से भरे ट्रक में घुसी कार, भिड़ते ही सीएनजी में आग लगी, नशे में थे 2 युवक

सीमेंट से भरे ट्रक में घुसी कार, भिड़ते ही सीएनजी में आग लगी, नशे में थे 2 युवक

श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में गद्दरखेड़ा तिराहा के पास आल्टो कार ने साइड में खड़े सीमेंट से लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा शाम 6 बजे हनुमानगढ़-अबोहर स्टेट हाईवे पर हुआ। घायल दोनों युवकों को पहले सादुलशहर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर बताए जाने पर श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक सिरसा (हरियाणा) के निवासी हैं और शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।

 जिसके कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कार हनुमानगढ़ से अबोहर की ओर जा रही थी और गद्दरखेड़ा तिराहा के पास ढाबे के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकराई। ट्रक साइड में खड़ा था, जबकि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। कार में सीएनजी सिलेंडर लगा हुआ तो जो हादसे में उखड़कर लीकेज होने लगा और आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग को बुझाया और घायलों को हॉस्पिटल रेफर किया। सादुलशहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: