Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को कैंपर ने मारी टक्कर, 17 वर्षीय बेटे की मौत

Bansal
6 hours ago
दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को कैंपर ने मारी टक्कर, 17 वर्षीय बेटे की मौत

दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को कैंपर ने मारी टक्कर, 17 वर्षीय बेटे की मौत

बीकानेर। कालू माता के दर्शन कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार शाम कालू रोड पर रावासर फांटा के पास तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव माणकरासर निवासी जगदीश नाथ कालबेलिया अपनी पत्नी और बेटे मोटनाथ के साथ कालू माता के दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रावासर फांटा पर हाईवे पर चढ़ते समय तेज रफ्तार कैंपर उनकी मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 17 वर्षीय मोटनाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

हादसे के बाद कालू थाना पुलिस और ग्रामीणों ने घायल जगदीश नाथ व उनकी पत्नी को लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था मोटनाथ हादसे में जान गंवाने वाला मोटनाथ तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का लाडला था। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह घायल के परिजन, मोहन कुल्हड़िया सहित अनेक ग्रामीण कालू थाने पहुंचे। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दिए जाने के बाद पुलिस शव सुपुर्द करने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: