Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, तर्थम्भ चौराहा पर एक युवक को पकड़ा

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, तर्थम्भ चौराहा पर एक युवक को पकड़ा
बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, तर्थम्भ चौराहा पर एक युवक को पकड़ा 
 
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के तर्थम्भ चौराहा पर दो युवकों की संदिग्ध हरकत से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार, जो नर्सिंग ऑफिसर हैं, अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे और अनिल कुमार से बातचीत शुरू की। उन्होंने खुद को एक “स्कीम” से जुड़ा बताते हुए कहा कि वे लोगों के बैंक खाते किराये पर लेते हैं और उसमें आने वाली रकम निकालकर आधा हिस्सा खाता मालिक को दे देते हैं।
 
जब अनिल कुमार ने विस्तार से जानकारी ली, तो उन्हें साइबर ठगी का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल से पुलिस को फोन किया। इस पर दोनों युवक घबरा गए और अनिल कुमार के हाथ से फोन छीनकर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: