Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर-नोखा-नागौर मार्ग की बसें अब इस रास्ते से होकर चलेगी, इस वजह से रखा ये प्रस्ताव

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 months ago
बीकानेर-नोखा-नागौर मार्ग की बसें अब इस रास्ते से होकर चलेगी, इस वजह से रखा ये प्रस्ताव

बीकानेर-नोखा-नागौर मार्ग की बसें अब इस रास्ते से होकर चलेगी, इस वजह से रखा ये प्रस्ताव 

 
बीकानेर।  आमजन को सड़क सुरक्षा के साथ सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीकानेर से नोखा-नागौर जाने एवं आने वाली बसों के लिए रूट में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार इन बसों को रानी बाजार रोड नंबर-5 से होते हुए जैन कॉलेज चौराहा, नोखा रोड की ओर निकाला जाएगा। यातायात शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कानाराम ने बताया कि बीकानेर के रानी बाजार, गोगागेट एवं गंगाशहर रोड पर यातायात का दबाव कम करने तथा रानी बाजार क्षेत्र में आए दिन होने वाली यातायात जाम की स्थिति से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार बीकानेर से नोखा-नागौर जाने वाली बसों एवं अन्य मध्यम-भारी वाहनों को रानी बाजार ओवरब्रिज से चौपड़ा कटला होते हुए रानी बाजार रोड नंबर-5, सिनेमेजिक से होकर जैन कॉलेज चौराहा, नोखा रोड की तरफ निकाला जाएगा। वहीं मध्यम एवं हल्के चार पहिया वाहनों को रानी बाजार ओवरब्रिज से मिलन स्वीट मोड़, अपेक्स हॉस्पिटल, रानी बाजार चौराहा एवं गोगागेट सर्किल होते हुए गंगाशहर रोड की तरफ निकाला जाएगा।

इसी प्रकार बीकानेर से नोखा-नागौर जाने वाली बसों एवं अन्य मध्यम-भारी वाहनों को रानी बाजार ओवरब्रिज से पांच नंबर रोड, रानी बाजार होकर नोखा रोड की तरफ निकाला जाएगा। इस व्यवस्था से अपेक्षा है कि रानी बाजार, गोगागेट एवं गंगाशहर मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा तथा आमजन एवं वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

प्रस्ताव के अनुसार बीकानेर से नोखा-नागौर जाने एवं आने वाली बसों को रानी बाजार रोड नंबर-5 से जैन कॉलेज चौराहा, नोखा रोड के मार्ग से संचालित किए जाने पर हॉस्पिटल रोड, रानी बाजार चौराहा एवं गोगागेट सर्किल पर यातायात का दबाव कम होगा। इससे रानी बाजार एवं गोगागेट मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। कानाराम ने बताया कि यातायात शाखा ने उक्त प्रस्ताव के संबंध में आमजन से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं। किसी भी आमजन को प्रस्ताव पर आपत्ति हो तो वह 23 अगस्त 2026 तक यातायात शाखा, बीकानेर में अपनी आपत्ति लिखित रूप में दर्ज करवा सकता है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: