चोरो ने सेंधमारी कर तोड़े घर के ताले, लाखो के सोने-चांदी के जेवरात चोरी
चोरो ने सेंधमारी कर तोड़े घर के ताले, लाखो के सोने-चांदी के जेवरात चोरी
बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र के 12 केजेडी गाजीवाला में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवादी पूनाराम पुत्र सूरताराम बावरी निवासी 12 केजेडी गाजीवाला ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपी ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवादी की रिपोर्ट पर खाजूवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई ग्यारसीलाल कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ