बड़ी खबर:डागा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेघवाल के साथ हथियार सहित युवकों ने किया हमला
बड़ी खबर:डागा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेघवाल के साथ हथियार सहित युवकों ने किया हमला
बीकानेर।शहर निकाय चुनाव के दौरान बुधवार को वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान एक युवक ने कार्यालय से बाहर लाकर थापा मुक्कों से की मारपीट। अचानक हुई मारपीट से सभी हरकत में आ गये और तुरंत भागे उनको लडक़ों से छुडवाया तब तक सभी लडक़े भाग गये। मारपीट का वीडियों वायरल हुआ है जिसमें एक लडक़ा जो दीपक अरोड़ा के पुत्र मोहित अरोड़ा था वो उनको कार्यालय से बाहर लाकर कुछ देर बात करते है तभी उनके आस पास कुछ ओर लडक़े आ गये तभी मोहित अरोड़ा ने मदन मेघवाल पर थापा मुक्को से हमला कर दिया और उसके साथियों ने भी मेघवाल के साथ मारपीट की ओर बोले ये टिकट चोर है। इस के दौरान मेघवाल के कपड़े फाड दिये जब कुछ लोग उनको छुडवाने आये तभी सभी मौके से फरार हो गये। इसके बाद मेघवाल ने मीडिया के सामने आकर अपने बयान दिया कि वार्ड नंबर 50 के कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन करने के दौरान मोहित अरोड़ा मौके पर मौजूद था बाद में उसने कहा कि अंकल बाहर आना बाहर आकर उसने कहा मेरा टिकट क्यों काटा है तो मैने बोला की पार्टी ने जिसको टिकट दिया उसके साथ रहो। इसके बाद उसने मारपीट की मारपीट के दौरान एक युवक के साथ पिस्टल नुमा हथियार भी साथ था।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस टिकट का दावेदार भी था। मेघवाल के अनुसार युवक ने एक दिन पहले ही पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ इस तरह की घटना हो गई।
सिंबल विवाद के बाद बढ़ा आक्रोश
डुप्लीकेट सिंबल जारी होने की जानकारी सामने आने के बाद से ही कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता मेघवाल के खिलाफ विरोध जता रहे थे। बुधवार को वार्ड 50 में प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान विरोध कर रहे कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और मेघवाल के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी। कार्यकर्ता लगातार च्टिकट चोरज् के नारे लगाते रहे। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश और गहरा गया। वहीं, टिकट वितरण और सिंबल को लेकर पार्टी के भीतर चल रहा विवाद खुलकर सामने आने से चुनावी माहौल भी गरमा गया है।
पार्टी के सामने चुनौती
नगर निगम चुनाव से पहले टिकट और सिंबल को लेकर सामने आए विवाद ने कांग्रेस संगठन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष अब विरोध और मारपीट तक पहुंच गया है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और विवाद को शांत कराने की चुनौती खड़ी हो गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ