Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बड़ी खबर: खाजूवाला बॉर्डर के पास संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

rk
2 months ago
बड़ी खबर: खाजूवाला बॉर्डर के पास संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बड़ी खबर: खाजूवाला बॉर्डर के पास संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खाजूवाला। सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति खाजूवाला मार्केट से होते हुए बॉर्डर की ओर जा रहा था, जिस पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को डिटेन कर लिया।

इसके बाद पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया व्यक्ति डेनमार्क का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि वह बॉर्डर क्षेत्र में किस उद्देश्य से पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक किसी विदेशी नागरिक का इस तरह संदिग्ध स्थिति में पहुंचना गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे मामलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत गहन जांच की जाती है। फिलहाल संबंधित व्यक्ति से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके दस्तावेजों व गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार आगे की जांच के लिए संदिग्ध को बीकानेर स्थित जेआईसी (जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर) भेजा जाएगा, जहां विभिन्न एजेंसियां मिलकर विस्तृत पूछताछ करेंगी।
 फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: