Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
3 months ago
बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि

बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि
 बीकानेर। इन दिनों शहर में बरसात का दौर जारी है। ऐसे मौसम में बिजली से संबंधित जरा सी असावधानी बरतने पर भी विद्युत हादसों की आशंका बढ़ जाती है, लेकिन यदि पूरी सावधानी बरतें तो अनहोनी से बचा जा सकता है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर, पैनल बॉक्स, विद्युत लाइनें, विद्युत पोल, स्टे वायर आदि बरसात के दौरान गीले होने के कारण करंट उतरने की आशंका बढ़ जाती है। बीकेईएसएल की टीमें ऐसे स्थानों को चिन्हित कर करंट के संभावित खतरों को दूर करने के लिए पूरी तत्परता से लगी हुई है। इसके लिए विद्युत तंत्र के आसपास के पेड़ों की टहनियों को काटने, खुले पैनल बॉक्स आदि को बंद करने, ट्रांसफार्मर की फेंसिंग सहित सभी कार्य नियमित तौर पर किए जा रहे है, लेकिन उपभोक्ताओं की जागरूकता भी इस खतरे से बचने व खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।
  इन बातों का ध्यान रखें और करंट के खतरे से सुरक्षित रहें
 - बारिश के मौसम में बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों, पैनल बॉक्स आदि से दूर रहें।
-  विद्युत लाइनों पर आंकड़े डालने का प्रयास नहीं करें, बारिश के दौरान ऐसी गलती घातक हो सकती है।
- विद्युत तंत्र के आसपास नंगे पैर नहीं घूमें। अर्थिंग मिलने से आपको तेज करंट का झटका लग सकता है।
- किसी विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर या पैनल बॉक्स में चिंगारी उठती देख तत्काल 0141- 3532000 पर  सूचित करें।
-  बिजली के खंभे से अपने पालतू पशुओं को नहीं बांधें।
- बिजली के खंभों व तारों के आसपास कपड़े नहीं सूखाएं।
-  बिजली के खंभों पर विज्ञापन बोर्ड, टीवी केबल, पम्पलेट आदि नहीं लगाएं।
 - घर के सामने से गुजर रहे तारों पर प्लास्टिक के पाइप चीर कर नहीं चढ़ाएं, इनमें पानी भर जाने से करंट का खतरा बना रहता है।
- पार्कों या घरों के बाहर बच्चों को विद्युत तंत्र के आसपास नहीं खेलने दें।
-  ट्रांसफार्मरों के नीचे कचरा नहीं फैंके, कचरे के चलते पशुओं का यहां जमावडा लगा रहता है,  ऐसे में पशुओं को करंट लग सकता है।
- बरसात में खंभों पर लगे स्टे वायर को नहीं छूएं।
- कहीं भी विद्युत पोल, मकान, टीनशेड आदि में करंट आने की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना कंपनी को 0141-3532000 पर तत्काल दें।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: