Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: नहर में मिला विवाहिता का शव, मां की रिपोर्ट पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Bansal
1 month ago
बीकानेर: नहर में मिला विवाहिता का शव, मां की रिपोर्ट पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

बीकानेर: नहर में मिला विवाहिता का शव, मां की रिपोर्ट पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

खुलासा ऑनलाइन, महाजन। महाजन क्षेत्र के समीपवर्ती मोखमपुरा के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में विवाहिता का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां की रिपोर्ट पर महाजन पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की मां ने दहेज के लिए परेशान करने और बेटी की हत्या कर शव नहर में डालने का आरोप लगाया है। 

महाजन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बास खुडाला, महेंद्रगढ़ निवासी लक्ष्मीदेवी पत्नी जगासिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पुत्री गीता की शादी मोखमपुरा निवासी जोनी बावरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर गीता को परेशान करते थे। करीब एक माह पहले पंच-पंचायत के माध्यम से समझाइश करवाकर गीता को वापस ससुराल भेजा गया था।

परिवाद के अनुसार, शनिवार शाम गीता के कंवरसेन लिफ्ट नहर में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया। तलाश के तीसरे दिन गीता का शव मलकीसर पम्पिंग स्टेशन पर तैरता हुआ मिला। एसडीआरएफ की टीम ने शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

पुलिस ने शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव नहर में डाल दिया गया।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पति जोनी, सास परमेश्वरी देवी, ससुर जोगीसिंह, देवर गोपीसिंह और देवरानी गंगा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: