आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला, इनके खिलाफ मामला दर्ज
आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला, इनके खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना 22 मई की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार चौहानो का मोहल्ला, जयमलसर निवासी किशन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राजपूत ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-सरियों से हमला कर दिया गया।
आरोप है कि एकराय होकर आए आरोपियों नेउसक बेटे और भतीजे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि जयपाल सिंह, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, उदय सिंह, शिव सिंह, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, धन्ने सिंह, तेमड़ सिंह सहित 8-10 अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई श्रवणराम के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ