Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में फर्जी शिक्षा प्रमाण-पत्र से नौकरी हासिल करने का आरोप, कांस्टेबल पर केस दर्ज

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर में फर्जी शिक्षा प्रमाण-पत्र से नौकरी हासिल करने का आरोप, कांस्टेबल पर केस दर्ज

बीकानेर में फर्जी शिक्षा प्रमाण-पत्र से नौकरी हासिल करने का आरोप, कांस्टेबल पर केस दर्ज

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में आरएसी में नियुक्ति के दौरान कथित रूप से कूटरचित शिक्षा प्रमाण-पत्र पेश कर नौकरी हासिल करने के मामले में एक सेवानिवृत्त कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी परमेश्वर दयाल, प्लाटून कमांडर डी कंपनी, आठवीं आरएसी (आईआर), गाजीपुर दिल्ली ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि भागीरथराम पुत्र आशाराम, निवासी पुराछोटी, तहसील एवं थाना सदर सीकर ने 1 जून 1992 को तृतीय बटालियन आरएसी बीकानेर में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के समय कथित रूप से कूटरचित शिक्षा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया था।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में प्राप्त शिकायत की विभागीय स्तर पर जांच करवाई गई। जांच के दौरान शिक्षा प्रमाण-पत्र से संबंधित आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की ओर से सेवानिवृत्त कांस्टेबल के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों की पालना में बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई लाभूराम को सौंपी गई है। पुलिस अब संबंधित शिक्षा प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ पूरे मामले के तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: