Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर को मिली 10 नई बसों की सौगात, 1 अप्रेल से रूटों पर दौड़ेंगी, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

rk
3 months ago
बीकानेर को मिली 10 नई बसों की सौगात, 1 अप्रेल से रूटों पर दौड़ेंगी, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

बीकानेर को मिली 10 नई बसों की सौगात, 1 अप्रेल से रूटों पर दौड़ेंगी; इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर। राजस्थान रोडवेज के बीकानेर आगार को 10 नई बसों की सौगात मिली है। इन बसों के शामिल होने से जहां जर्जर वाहनों को हटाया जाएगा, वहीं नए रूट शुरू होने से यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। सभी बसों का संचालन 1 अप्रैल से शुरू होगा। मुख्य प्रबंधक इन्द्रा गोदारा के अनुसार 10 में से 6 बसों को पहले से संचालित रूटों पर लगाया जाएगा। इन रूटों पर चल रही कंडम और तकनीकी रूप से अनुपयुक्त बसों को हटाकर नई बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और खाजूवाला के लिए नए रूट तय
शेष 4 बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें एक बस श्रीगंगानगर, एक हनुमानगढ़ और दो बसें खाजूवाला रूट पर संचालित होंगी। इन रूटों के शुरू होने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रियों का समय भी बचेगा।

बीकानेर से खाजूवाला सुबह दस बजे जाएगी और दोपहर 13 बजकर 20 मिनट पर खाजूवाला से बीकानेर के लिए रवाना होगी। बीकानेर से खाजूवाला 10.50 और वापसी 13 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। एक बस 17 बजकर 25 मिनट पर खाजूवाला जाएगी और सात बजकर 50 मिनट पर वापस रवाना होगी। बीकानेर से हनुमानगढ़ सुबह नौ बजे जाएगी और दोपहर 15 बजे हनुमानगढ़ से वापस रवाना होगी। बीकानेर से श्रीगंगानगर सुबह साढ़े सात बजे जाएगी और दोपहर एक बजकर दस मिनट पर वाया सूरतगढ़ होते हुए वापस आएगी।

रोडवेज प्रबंधन का मानना है कि नई बसों के संचालन से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और आय में भी वृद्धि होगी। यह कदम क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगा। लंबे समय से बंद पड़ी कई रूटों पर बस सेवाएं फिर से शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि राजस्थान दिवस के मौके पर 19 मार्च को प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने रोडवेज को 207 नई बसों की सौगात दी थी। जिनमें 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस, 79 स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: