बीकानेर: अचानक चक्कर आकर गिरा जवान , हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान एक जवान की मौत हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक मेजर सिंह उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का निवासी था और 524 एएससी बटालियन में कार्यरत था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे बीकानेर मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ