Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

शहर में सुचारू और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर  भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिला जलदाय विभाग के अधिकारियों से

rk
2 months ago
शहर में सुचारू और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर  भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिला जलदाय विभाग के अधिकारियों से


शहर में सुचारू और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर  भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिला जलदाय विभाग के अधिकारियों से
बीकानेर में पेयजल व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित से विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि गर्मियों के दौरान शहर में पानी की किल्लत हर वर्ष बड़ी समस्या बन जाती है, इसलिए अभी से ठोस और स्थायी समाधान जरूरी है।भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी, राजपुरोहितों का मोहल्ला और भुट्टो के बास जैसे क्षेत्रों में 24 घंटे जलापूर्ति का दावा किया गया था, लेकिन वर्तमान में केवल 2 घंटे ही पानी मिल रहा है। उन्होंने बीछवाल जलाशय से अलग पाइपलाइन डालकर नियमित 24 घंटे सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की।भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वेदव्यास ने कहा कि बीकानेर शहर के परकोटे के अंदरूनी इलाकों में भी जल संकट गंभीर है। उन्होंने विभाग से जल वितरण का निश्चित समय तय करने की मांग की, ताकि आमजन को अनिश्चितता और परेशानी से राहत मिल सके।
विक्रम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि नहर बंधी के दौरान प्रशासन के द्वारा बीकानेर में पानी के टैंकर से जो सप्लाई दी जाती है उनमें पारदर्शिता से होना चाहिए और निजी पानी टैंकर संचालकों कम और फिक्स दरों के लिए पाबंद किया जाये ताकि ज्यादा राशि ना वसूले।प्रतिनिधिमंडल में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भाटी और मीडिया संयोजक भव्य दत्त भाटी भी शामिल रहे। 
भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग कर शहरवासियों को पर्याप्त और समयबद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगामी गर्मी में बीकानेर को जल संकट से बचाया जा सके।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: