Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो सतीश पूनिया बने महासचिव

Bansal sadi
2 weeks ago
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो सतीश पूनिया बने महासचिव

बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो सतीश पूनिया बने महासचिव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई कार्यकारिणी में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव शामिल किए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद घोषित की गई इस टीम में राजस्थान समेत कई राज्यों के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। बीएल संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के करीब 7 महीने बाद उनकी टीम का गठन हुआ है। नई कार्यकारिणी में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। टीम में उत्तर प्रदेश से 6 पदाधिकारियों को जगह दी गई है।

राज्यों के लिहाज से देखें तो राजस्थान से 3, दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4 और उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार से 2-2 नेताओं को नई टीम में शामिल किया गया है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी को आगामी विधानसभा चुनावों के साथ संगठन को मजबूत करने और अलग-अलग राज्यों में पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: