Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बिजली पानी की समस्या को लेकर धरने दे रहे युवक पर जानलेवा हमले करने वाला अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर

Bansal sadi
6 hours ago
बिजली पानी की समस्या को लेकर धरने दे रहे युवक पर जानलेवा हमले करने वाला अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर


बिजली पानी की समस्या को लेकर धरने दे रहे युवक पर जानलेवा हमले करने वाला अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर
 बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के कतरियासर गांव में बिजली-पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत भवन परिसर में चल रहे धरने के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में अजय सिद्ध के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों के अनुसार सिर में टांके लगे हैं और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल युवक पिछले करीब 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।मामले को लेकर तुलछनाथ पुत्र रूघनाथ सिद्ध ने 25 अगस्त को जामसर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार उनका भतीजा अजय सिद्ध बिजली एवं पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचा था। संबंधित अधिकारियों से संपर्क नहीं होने पर अजय ग्रामीण युवाओं के साथ पंचायत परिसर में शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गया।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोपहर करीब दो बजे रामकिशन नाथ पुत्र मोहन नाथ पंचायत भवन परिसर में पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर अजय के साथ गाली-गलौच की और कथित तौर पर पिस्टल/बंदूक तान दी। इसके बाद लोहे की रॉड से अजय के सिर और पैरों पर हमला करने का आरोप है। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।परिजनों का आरोप है कि घायल अजय का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, घटना के करीब दस दिन बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपी रामकिशन नाथ की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।शिकायत में आरोपी के पूर्व में आपराधिक मामले में सजा काटने तथा जामसर, लूणकरणसर और जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ मामले दर्ज होने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा अवैध हथियार रखने और बिना नंबर की थार गाड़ी से गांव में भय का माहौल पैदा करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।जामसर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किए जाने का उल्लेख है। मामले की जांच मानसिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब घटना से जुड़े साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।फिलहाल घायल अजय सिद्ध अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: