Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत , बेटा बुरी तरह से घायल

rk
2 weeks ago
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत , बेटा बुरी तरह से घायल


बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत , बेटा बुरी तरह से घायल
 बीकानेर।  लूणकरणसर  राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर  दर्दनाक सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के पास बाइक सवार पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों को 108 एम्बुलेंस से गंभीर अवस्था में लूणकरणसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबाग निवासी महेंद्रपाल पुत्र साहबराम नायक अपने पुत्र सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर लूणकरणसर से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।फिलहाल मृतक के शव को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: