बीकानेर: खुले चैम्बर में गिरी बाइक, 2 युवक घायल
बीकानेर। वल्लभ गार्डन रोड पर मंगलवार रात को निर्माणाधीन सड़क के बीच सीवर लाइन चैम्बर सड़क से ऊपर उठने के साथ ही वह खुला पड़ा हुआ था। बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। चैम्बर ऊपर और खुला होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। एक युवक अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। जबकि, दूसरा युवक घायल अवस्था में बैठा हुआ था। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, वल्लभ गार्डन रोड पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
इस दौरान सड़क के बीच सीवर लाइन चैम्बर लंबे समय से बाहर निकला हुआ है। रात में इसी सीवर लाइन चैम्बर की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर पड़े रहे। इनमें से एक युवक अचेत अवस्था में था, जबकि दूसरा घायल हालत में बैठा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ