Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: बीकानेर का अगला महापौर होगा इस वर्ग से , नोखा-खाजूवाला-लूणकरणसर में OBC और नापासर में SC महिला सीट

7 hours ago
बड़ी खबर: बीकानेर का अगला महापौर होगा इस वर्ग से , नोखा-खाजूवाला-लूणकरणसर में OBC और नापासर में SC महिला सीट
बड़ी खबर: बीकानेर का अगला महापौर होगा इस वर्ग से , नोखा-खाजूवाला-लूणकरणसर में OBC और नापासर में SC महिला सीट
 
बीकानेर:  राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर गुरुवार को आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद सभापति और नगर निगम महापौर के पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। आरक्षण लॉटरी के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद रहे।
 
सबसे बड़ी खबर बीकानेर नगर निगम से सामने आई है। बीकानेर में नगर निगम मेयर की सीट अनारक्षित ओपन श्रेणी में रहेगी। इसका आशय है कोई भी इस पद के लिए दावेदार हो सकता है। ये सीट पूरी तरह सामान्य रहेगी। ऐसे में कई दिग्गज अब चुनावी मैदान में नजर आएंगे।
 
 
बीकानेर संभाग में आरक्षण की स्थिति
बीकानेर संभाग के कुल 37 निकायों में से 7 निकायों के अध्यक्ष पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें लूणकरणसर, सुजानगढ़, खाजूवाला, केसरीसिंहपुर, सरदारशहर, राजगढ़ (चूरू) और नोखा शामिल हैं।
 
इनमें सरदारशहर और केसरीसिंहपुर के अध्यक्ष पद OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
 
वहीं बीकानेर जिले की बात करें तो प्रमुख निकायों में आरक्षण इस प्रकार रहेगा—
 
बीकानेर नगर निगम — सामान्य वर्ग
 
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका — सामान्य वर्ग
 
नोखा नगर पालिका — OBC
 
खाजूवाला नगर पालिका — OBC
 
लूणकरणसर नगर पालिका — OBC
 
नापासर नगर पालिका — SC महिला
 
नोखा, खाजूवाला और लूणकरणसर में OBC अध्यक्ष
नोखा, खाजूवाला और लूणकरणसर नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इन सीटों पर OBC वर्ग से महिला या पुरुष दोनों अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।
 
लूणकरणसर नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। लूणकरणसर को 7 नवंबर 2024 को ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनाया गया था। इससे पहले यहां ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू थी। नगर पालिका बनने के बाद भंवरी देवी अध्यक्ष बनी थीं।
 
नापासर में SC महिला के लिए अध्यक्ष पद
नापासर नगर पालिका में अध्यक्ष पद SC महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नापासर नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। इससे पहले ग्राम पंचायत के समय सरपंच पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था और सरला देवी तावनिया निर्दलीय सरपंच चुनी गई थीं। बाद में वे नगर पालिका अध्यक्ष भी बनीं।
 
बाड़मेर नगर परिषद OBC
बालोतरा – समदड़ी – SC ओपन
बालोतरा – सिणधरी – SC ओपन
बालोतरा – धोरिमन्ना – SC महिला
जालौर – सायला – SC ओपन
जोधपुर – मथानिया – SC महिला
जोधपुर – तिवरी – SC ओपन
फलोदी – बाप – SC महिला
सीकर नगर परिषद
अनारक्षित ओपन
 
फतेहपुर नगर परिषद
ओबीसी महिला
 
नीमकाथाना नगर पालिका
अनारक्षित महिला
 
दातारामगढ़ नगर पालिका
अनारक्षित ओपन
 
खंडेला नगर पालिका
अनारक्षित ओपन
 
खाटूश्यामजी नगर पालिका
एससी महिला
 
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका
अनारक्षित ओपन
 
लोसल नगर पालिका
अनारक्षित महिला
 
रींगस नगर पालिका
ओबीसी ओपन
 
श्रीमाधोपुर नगर पालिका
अनारक्षित ओपन
 
अजमेर संभाग की 10 सीटे OBC के लिए आरक्षित, नावां, नागौर, हमीरगढ़, रियाबाड़ी, सरवाड़, लाडनूं, जायल, डीडवाना, बासनी, जैतारण OBC आरक्षित, इसमें तीन OBC महिला की सीट आरक्षित- जायल, लाडनूं, नावां महिला OBC के लिए आरक्षित
 
अजमेर संभाग की लॉटरी का परिणाम –
 
मेड़ता रोड – SC महिला
दूनी – SC महिला
बोरावड – SC
भरतपुर – SC महिला
टोडाभीम – SC महिला
सपोटरा – SC महिला
सूरोठ – SC महिला
 
बीकानेर संभाग
कुल निकाय-37
 
कुल OBC वर्ग सीट-7- लूणकरणसर, सुजानगढ़, खाजूवाला, केसरीसिंहपुर, सरदारशहर, राजगढ़ (चुरू), नोखा OBC सीट।
 
इनमें महिला OBC वर्ग 2 सीट- सरदारशहर, केसरीसिंहपुर OBC महिला के लिए आरक्षित।
 
जयपुर संभाग की ओबीसी की 19 रिजर्व सीट है इनमें से 6 महिलाओं के लिए हैं
 
1. अजीतगढ़
2. विराट नगर
3. विद्या विहार ( पिलानी )
4. मलसीसर
5. नीमराना
6. बहादुरपुर
7. बांदीकुई
8. नौगांव
9. भिवाड़ी
10. श्रीमाधोपुर
11. खेतड़ी
12. राजगढ़ (अलवर)
13. चिड़ावा
14. दोसा
15. खाटू श्याम जी
16. पलसाना
17. दातारामगढ़
18. मुंडावर
19. डुण्डलोद
 
महिला रिजर्व ओबीसी
 
1. बांदीकुई
2. नीमराना
3. नौगांव
4. दोसा
5. खेतड़ी
6. खाटू श्याम जी 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: