Khulasa Online
Breaking
• क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • बड़ी खबर : ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम - 48 घंटे में होर्मुज खोलो, बोले- अब समय खत्म हो रहा, नहीं माने तो तबाह कर देंगे • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • बड़ी खबर : ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम - 48 घंटे में होर्मुज खोलो, बोले- अब समय खत्म हो रहा, नहीं माने तो तबाह कर देंगे
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: नहर में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, पढ़े खबर

rk
12 hours ago
बीकानेर: नहर में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, पढ़े खबर

बीकानेर: नहर में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, पढ़े खबर    

खुलासा ऑनलाइन। गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना आईजीएनपी नहर के आरडी 837 की बताई जा रही है, जहां अचानक पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीतपुरा निवासी रेवंत सिंह पुत्र नाथू सिंह ने गजनेर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके सगे चाचा सगत सिंह नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे संतुलन खो बैठे। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह गहराई में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: