Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

घर में अकेली थी विवाहिता, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Bansal
1 month ago
घर में अकेली थी विवाहिता, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

घर में अकेली थी विवाहिता, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। जिले के नोखा थाने में एक विवाहिता ने दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गणेश और किशन नाम के दोनों युवक उसके घर में घुसे और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

पीड़िता के अनुसार, 8 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान दोनों युवक घर में घुस आए और उसे पकड़कर कमरे में ले गए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद दोनों युवकों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देंगे। डर के कारण उसने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी।

बाद में पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। आरोप है कि यह सुनकर पति और सास ने भी उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उसके बच्चों को भी उनके कब्जे में रखा गया था। इसके बाद पीड़िता नोखा थाने पहुंची और अपने बच्चों को वहां से छुड़वाकर उन्हें अपने साथ बीकानेर ले आई। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उसने डॉक्टरों को मारपीट की जानकारी दी और उपचार करवाया।

पीड़िता ने बाद में अपनी बहन और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने नोखा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गणेश और किशन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: