Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इलेक्ट्रिक सामान की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल चोरी, पिकअप में भरकर ले गए चोर

Bansal sadi
4 weeks ago
बीकानेर: इलेक्ट्रिक सामान की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल चोरी, पिकअप में भरकर ले गए चोर
बीकानेर: इलेक्ट्रिक सामान की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल चोरी, पिकअप में भरकर ले गए चोर
 
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के शिवनगर में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर ले गए। वारदात 6 अगस्त 2026 की रात करीब 1:30 बजे की बताई गई है। चोर पिकअप गाड़ी लेकर दुकान पर पहुंचे और शटर तोड़कर अंदर रखा सामान पिकअप में भरकर फरार हो गए। 
 
परिवादी हरवंश स्वामी निवासी शिवनगर तहसील पूगल ने बताया कि उसके भाई हंसराज पुत्र तिलोकदास ने ग्राम आबादी शिवनगर में  नेणा इलेक्ट्रिक वर्क्स’ के नाम से दुकान कर रखी है। 6 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर पिकअप गाड़ी लेकर आए और दुकान का शटर तोड़ दिया। चोर दुकान में रखी 10 नई मोटर, 4 अन्य मोटर, चार पुरानी मोटर, करीब 7.5 क्विंटल वाइंडिंग वायर, 1 क्विंटल पीतल, करीब 3 से 4 क्विंटल पुराना कॉपर सहित अन्य कीमती सामान पिकअप में भरकर ले गए। घटना के बाद काफी तलाश करने के बावजूद चोरों और चोरी हुए सामान का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच गंगाराम एएसआई, पुलिस थाना पूगल द्वारा की जा रही है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: