बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना 15 नवंबर की शाम की है, जब महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।
इस मामले में मृतका के पिता करमीसर निवासी अकबर अली ने निसार, कालू खां सहित अन्य के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी करीना को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी बेटी की मौत हुई है। पिता ने आशंका जताई कि आरोपियों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया हो सकता है या फिर प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ