बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत, मामला दर्ज
बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत, मामला दर्ज
खुलासा न्यूज, बीकानेर। पुगल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने के कारण एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अमरपुरा निवासी 46 वर्षीय परिवादी ने बताया कि बस नंबर RJ07PB6947 के चालक विक्रम सिंह पुत्र छोटू सिंह निवासी रामपुरा ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना 10 सितंबर की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका को लेकर आवश्यक जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ