बीकानेर: बाइक के आगे आया पशु, अनियंत्रित होकर ऊंटगाड़े से भिड़ी, युवक की मौत
बीकानेर: बाइक के आगे आया पशु, अनियंत्रित होकर ऊंटगाड़े से भिड़ी, युवक की मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सींथल से मूंडसर के बीच नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक के आगे अचानक पशु आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ऊंटगाड़े से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक सीताराम और उसके पिता रामचन्द्र घायल हो गए। इस संबंध में मूलाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसके पिता और भाई काश्त पर लिए गए खेत में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नायरा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर अचानक बाइक के सामने पशु आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऊंटगाड़े से भिड़ गई। हादसे में सीताराम और रामचन्द्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सीताराम की मौत हो गई।
नापासर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ