Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मोके पर.

rk
6 hours ago
बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मोके पर.

बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मोके पर.    

बीकानेर। शहर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 8 के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति के सोई अवस्था में मृत पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान 41 वर्षीय भंवर सिंह पुत्र नत्थू सिंह के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कोटगेट थाना पुलिस के राधेश्याम मय टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना के दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी राजकुमार, नसीम, सोएब भाई, जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब चाचा, अजहरुद्दीन, विकास कुमार सहित असहाय सेवा संस्थान के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: