Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालकर परेशान करने का आरोप

rk
bikaner
2 months ago
बीकानेर: महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालकर परेशान करने का आरोप

बीकानेर: महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालकर परेशान करने का आरोप

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना सुजानदेसर क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और करीब चार साल पहले उसकी शादी बीकानेर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि बिहार का ही एक युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह आए दिन महिला की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में महिला द्वारा पहले भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह काफी परेशान हो गई और इसी तनाव में उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रही है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner
Share: