बीकानेर में झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर
बीकानेर। रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चुनिंदा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें बीकानेर भी शामिल है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। हनुमानगढ़ में भी बारिश संभव है। रविवार रात बीकानेर जिले के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। कई क्षेत्रों में देर रात तक बारिश का दौर चलता रहा। इसके चलते सोमवार को तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है और मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।
बारिश से किसानों को राहत के बजाय चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पिछले करीब दो महीने से बारिश का इंतजार था, लेकिन उस समय बादल नहीं बरसे। अब जब फसलों को बारिश की जरूरत नहीं है, तब तेज बारिश हो रही है। किसानों के मुताबिक, इस समय हो रही बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। रविवार रात हुई तेज बारिश के बावजूद बीकानेर जिले में अभी तक कहीं से बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ