Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान के 6 जिलों में आईएमडी का रेड अलर्ट, बीकानेर को लेकर जारी हुई चेतावानी

rk
1 month ago
राजस्थान के 6 जिलों में आईएमडी का रेड अलर्ट, बीकानेर को लेकर जारी हुई चेतावानी

बीकानेर। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से आंधी, तेज मेघगर्जन, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का यह तात्कालिकि अलर्ट है। विभाग के अनुसार चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर, टोंक और सवाई माधोपुर जिले में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, कोटपूतली बहरोड़, अलवर, दौसा, करौली और बूंदी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नागौर, अजमेर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर और धौलपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: