बीकानेर : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा देर रात को हुआ। समस्तीपुर निवासी सुरेश सैनी फैक्ट्री से अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बीकाजी फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक की बहन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ