बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
बीकानेर। घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग भी रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे। इसी दौरान चारों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रेन रेलवे ट्रैक पर ही रुक गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। थानाधिकारी गणेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ