बीकानेर: शादी समारोह में चोरी, महिला के जेवरात ले उड़े चोर
बीकानेर। दंतौर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की वारदात सामने आई है। इस संबंध में बाड़मेर निवासी किशोर पुत्र नगाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार वह 20 फरवरी को अपने परिवार के साथ 2 डीओ गांव में भगवानाराम के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान 20 और 21 फरवरी की दरमियानी रात को उसकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि पहले उन्होंने सामाजिक स्तर और पंचायत के माध्यम से सामान खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। दंतौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ