Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : पुलिस और आरएएसी जवानों के साथ अचानक केन्द्रीय कारागृह पहुंचे एसपी, चलाया सघन तलाशी अभियान

rk
3 months ago
बीकानेर : पुलिस और आरएएसी जवानों के साथ अचानक केन्द्रीय कारागृह पहुंचे एसपी, चलाया सघन तलाशी अभियान

बीकानेर : पुलिस और आरएएसी जवानों के साथ अचानक केन्द्रीय कारागृह पहुंचे एसपी, चलाया सघन तलाशी अभियान
बीकानेर। जिला पुलिस बीकानेर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कारागृह में तलाशी अभियान का उद्देश्य कारागृह में बंदियों के पास किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की मौजूदगी की जाँच करना था। तलाशी अभियान में पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बीकानेर नितिश कांत के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़, अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह बीकानेर डॉ अभिषेक शर्मा, सीओ सीटी बीकानेर अनुज डाल, प्रशिक्षु आईपीएस सीओ सदर सुश्री अनुष्ठा कालिया की मौजूदगी में समय 05.40 पी.एम से 07.00 पी.एम तक केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में लगभग 85-90 पुलिस व आर.ए.सी. जवानों द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर कारागृह में बंदियों के समस्त वार्डों व बंदियों की आकस्मिक रूप से मय तलाशी उपकरणों से गहनता से तलाशी ली गई। तलाशी दौरान बंदियों के पास किसी भी प्रकार की कोई निषिद्ध वस्तु नहीं पायी गई। तलाशी अभियान दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बंदियों की गतिविधियों पर पूर्ण निगरानी रखी गई तथा कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: