बीकानेर :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली 10 जाने, तीन की हालत गंभीर, मामला दर्ज
बीकानेर :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली 10 जाने, तीन की हालत गंभीर, मामला दर्ज
बीकानेर /लूणकरणसर। ढाणी भोपालाराम सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक दर्जन से अधिक मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सात भेड़ों और तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां और एक भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खारड़ा निवासी लूणाराम गोदारा अपने मवेशियों को लेकर लूणकरणसर से ढाणी भोपालाराम की ओर जा रहा था। इसी दौरान फांटे से करीब एक किलोमीटर दूर लूणकरणसर की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मवेशियों को टक्कर मार दी। गड़रिए ने वाहन चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।
हादसे की सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस, सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे मवेशियों के शवों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ