बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र में सुई रोड, रोही शेरपुरा के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:45 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार शेरपुरा निवासी महावीरदास पुत्र बीरबलदास स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया गया कि चालक ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत साइड में आ गया और सामने से आ रही जगदीश स्वामी की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
महाजन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह कर रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ