Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : विरोध के कारण अटका इस ओवरब्रिज का काम, रेलवे ने कलेक्टर को पत्र लिखकर काम बीच में छोडऩे की चेतावनी दी

rk
Yatra.com
2 months ago
बीकानेर : विरोध के कारण अटका इस ओवरब्रिज का काम, रेलवे ने कलेक्टर को पत्र लिखकर काम बीच में छोडऩे की चेतावनी दी

बीकानेर : विरोध के कारण अटका इस ओवरब्रिज का काम, रेलवे ने कलेक्टर को पत्र लिखकर काम बीच में छोडऩे की चेतावनी दी

बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल के हनुमानगढ़ जंक्शन को गांधी नगर क्षेत्र को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य नगर परिषद हनुमानगढ़ की मांग पर कराया जा रहा है। यह कार्य डिपॉजिट स्कीम के अंतर्गत नगर परिषद से प्राप्त निधि के आधार पर रेलवे ने स्वीकृत किया था। अब इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर जन विरोध हो रहा है। ऐसे में मंडल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

निर्माण कार्य के दौरान यह पाया गया कि नगर परिषद से प्राप्त स्वीकृत डिपॉजिट राशि परियोजना के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे कार्य में वित्तीय कमी उत्पन्न हो गई। इसके बावजूद रेलवे विभाग ने जनहित, यात्रियों तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने संसाधनों से ₹1.72 करोड़ की अतिरिक्त राशि का एस्टीमेट स्वीकृत करवाया, ताकि गांधी नगर एफ.ओ.बी. का निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में पूर्ण किया जा सके।

अब सिर्फ एक तरफ की सीढ़ियां बची

वर्तमान में एफ.ओ.बी. का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। केवल गांधी नगर की तरफ की लेग/सीढ़ियों से संबंधित कुछ कार्य शेष हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर हो रहे जन विरोध एवं अनावश्यक अवरोधों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे परियोजना में देरी के साथ-साथ कानून-व्यवस्था एवं रेलवे सुरक्षा से जुड़े प्रश्न भी उत्पन्न हो रहे हैं।

रेलवे का कलेक्टर को पत्र

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के वरिष्ठ मंडल अभियंता/उत्तर द्वारा जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को पत्र प्रेषित कर नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन से आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि कार्य स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार बिना किसी बाधा के पूर्ण किया जा सके।

यथास्थिति में छोड़ने की चेतावनी

पत्र में रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थानीय विरोध के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो मजबूरीवश एफ.ओ.बी. को यथास्थिति में छोड़े जाने पर भी विचार किया जा सकता है। भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी असुविधा अथवा अप्रिय घटना के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा l
रेलवे विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना में सहयोग करें, ताकि गांधी नगर एफ.ओ.बी. का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर इसे आमजन को समर्पित किया जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: