Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आईपीएल मैच पर सट्टा करते सटोरियों को पकडा

rk
3 months ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आईपीएल मैच पर सट्टा करते सटोरियों को पकडा


बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आईपीएल मैच पर सट्टा करते सटोरियों को पकडा
बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश ने पुख्ता इनपुट के आधार पर रविवार रात कस्बे के पॉश इलाके महावीर चौक क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में फिल्मी स्टाईल में छापा मारकर करोड़ों रुपए के आईपीएल ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सट्टा और उससे संबंधित सामग्री जब्त की है।पुलिस के द्वारा वर्तमान में संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देश में यह कारवाई हुई। नोखा सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई इस कारवाई की भनक किसी को नहीं थी पुलिस के जवान जब मौके पर पहुंचे तब उन्हें पता चला।मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर रविवार रात को महावीर चौक स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर दबिश दी गई। इस मकान में आरोपी युवक का परिवार भी निवास करता है। पुलिस ने इस दौरान आईपीएल में चल रहे बेंगलुरु व मुंबई के मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए एक कमरे से सभी को रंगे हाथों पकड़ा तो यह जानकारी फैल गई रात का समय होने ओर पॉश इलाका होने के कारण लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से २५ मोबाइल फोन, ३ चार्जर, २ लैपटॉप, १ चार्जर, ३२ डेबिट ओर क्रेडिट कार्ड, ४७,५०० रुपए नकद, २ लाइट प्लेट और २ हिसाब-किताब की डायरियां जब्त की हैं।पुलिस ने चांदरतन सोनी पुत्र नंदकिशोर सोनी निवासी महावीर चौक नोखा, गजानंद प्रजापत निवासी कुम्हारों का चौक नोखा, अभिषेक प्रजापत निवासी बालाजी नगर नोखा, विष्णु सोनी निवासी डांगियावास जोधपुर तथा ताराचंद प्रजापत निवासी नागौर (हाल नोखा) शामिल हैं। यह रिहायशी आवास चांद रतन सोनी का बताया जाता है जिसमें यह अपने पिता ओर अन्य भाइयों ओर बच्चों के साथ रहता है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध व जुआ अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में अनुसंधान शुरू किया है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी अरविंद कुमार पुनि के नेतृत्व में मोहरसिंह, अशोक कुमार, गणेश गुर्जर, सुरेश, महेंद्र कुमार, पृथ्वीराज, कर्मवीर, हीरालाल व पुखराज सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: