Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

बीकानेर : पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दो भाईयों को किया गिरफ्तार

rk
1 month ago
बीकानेर : पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दो भाईयों को किया गिरफ्तार

बीकानेर : पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दो भाईयों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो सग्गे भाई है और मृतक के रिश्तेदार भी है। फिलहाल पुलिस दोनो आरोपियों से हत्या के मामले में पुछताछ में जुटी है। पुलिस टीमों ने आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल, सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
जानकारी के अनुसार 23 मार्च को भगवानाराम ने नोखा पुलिस थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने उसके बेटे अनिल कुमार के घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने लहुलूहान हालात में अनिल का शव उसके घर पर ही मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कई एसएचओ को मामले में टीमें बनाकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाएं और मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ी। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को चिहिन्त कर दस्तयाब किया। पुलिस ने मामले में मृतक अनिल के रिश्ते में चचेरे भाईयों जगदीश व रामकुमार को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ नोखा जरनैल सिंह, नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज, देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत, जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह, राजुराम, तनसुखराम, नत्थाराम, गंगाराम, नरेश कुमार, रामनिवास, टीकुराम, साईबर सेल के दीपक यादव, भंवरलाल, अक्षय, संतोष, गणेश गुर्जर, रामेश्वरलाल, तेजाराम, जेठुसिंह, बाबुलाल, सुरेश, हेतराम, शिवप्रकाश शामिल रहें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: