Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मध्य प्रदेश का हथियार तस्कर को दो पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस सहित पकड़ा

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मध्य प्रदेश का हथियार तस्कर को दो पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस सहित पकड़ा


बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मध्य प्रदेश का हथियार तस्कर को दो पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस सहित पकड़ा
 बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी और बीछवाल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान श्रवण सोडा गैंग के मुख्य हथियार सप्लायर शिवा को गिरफ्तार किया है, जो बैतूल, मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और 10 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार आरोपी हाल ही में अवैध पिस्टल तस्करी के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था, लेकिन बाहर आते ही उसने दोबारा हथियार तस्करी का नेटवर्क सक्रिय कर दिया। आरोपी सितंबर 2025 में खाजूवाला के चर्चित पिस्टल तस्करी मामले में भी जेल जा चुका है।बीकानेर पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार नेटवर्क के अन्य तार खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध और नए कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़, वृताधिकारी सदर अनुष्ठा कालिया, डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, बीछवाल थानाधिकारी गौरव सारस्वत सहित पुलिस  टीम के संदीप कुमार, श्रीराम, सूर्य प्रकाश और रामनिवास शामिल रहे। वहीं साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव के इनपुट पर यह कार्रवाई की गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: