बीकानेर : पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी तस्कर को दबोचा, 2 साल से चल रहा था फरार
बीकानेर : पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी तस्कर को दबोचा, 2 साल से चल रहा था फरार
बीकानेर। जसरासर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी मादक तस्कर देवी सिंह को गिरफ्तार किया है। 32 वर्षीय देवी सिंह चूरू जिले के तेहनदेसर का निवासी है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पिछले करीब दो साल से पुलिस से बच रहा था। पुलिस को शनिवार को देवी सिंह के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर जसरासर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और उसके संभावित ठिकाने पर घेराबंदी की। घेराबंदी के बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि देवी सिंह मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित अपराधी था। इस कार्रवाई में जसरासर पुलिस थाने के एसएचओ आलोक सिंह, एएसआई भंवरलाल, कांस्टेबल बलवान और कांस्टेबल लेखराम की विशेष भूमिका रही।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ